राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2019 को देशभर में मनाया जा रहा है. यह दिवस हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर देश भर के स्कूलों एवं कॉलेजों विभिन्न खेलों के आयोजन किये जाते है. इस दिवस का आयोजन खेलों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है.
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत में खेलों के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है. इन पुरस्कारों में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार शामिल हैं. इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी प्रतिभा निखारने वाले कोचों को भी सम्मानित किया जाता है.
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार:
राजीव गांधी खेल रत्न भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है. इस पुरस्कार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है.
पुरस्कृत का नाम | साल |
बजरंग पूनिया, दीपा मलिक | 2019 |
एस मिराबाई चानू , विराट कोहली | 2018 |
देवेंद्र झझारिया, सरदार सिंह | 2017 |
ध्यान चंद पुरस्कार:
यह पुरस्कार खेल-कूद में जीवनभर आजीवन उपलब्धि के लिए वर्ष 2002 में शुरू किया गया सर्वोच्च पुरस्कार है. यह पुरस्कार महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर है.
पुरस्कृत का नाम | साल |
मैनुअल फ्रेडरिक्स, अनूप बासक, मनोज कुमार, नितिन कीर्तने, सी लालरेमसांगा | 2019 |
सत्यदेव प्रसाद, भरत कुमार छेत्री, बॉबी अलॉयसियस, चौगले दादू दत्तात्रेय | 2018 |
भूपेन्द्र सिंह, सैयद शाहिद हकीम, सुमाराई टेटे | 2017 |
मेजर ध्यानचंद के बारे में
- मेजर ध्यानचंद भारत के सबसे बड़े हॉकी खिलाड़ी थे.
- मेजर ध्यानचंद भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे.
- उन्होंने वर्ष 1926 से वर्ष 1948 के बीच 1000 से अधिक गोल किए थे.
- वे हॉकी के पैरामीटर बन चुके थे जिसके द्वारा अन्य खिलाड़ियों की क्षमता को मापा जाता हैं.
- ध्यानचंद महज 16 साल की उम्र में ही सेना में शामिल हो गये थे.
- उनकी गिनती भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाडड़ियों में होती है.
- वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे.
- उन्हें साल 1956 में भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था.